Diya Jethwani

लाइब्रेरी में जोड़ें

लेखनी कहानी -17-Oct-2022... एक त्यौहार ये भी.

भारत देश की बात करें तो यहाँ इतने त्यौहार और रिवाज हैं की उनके लिए शायद कलम की स्याही भी कम पड़ जाए....। लेकिन आज मैं ये लेख किसी त्यौहार या रिवाज पर नहीं लिख रहीं हूँ... बल्कि एक ऐसे माहौल... एक ऐसी चीज़ पर लिख रहीं हूँ... जिसके होने का कोई समय निर्धारित तो नहीं होता... लेकिन जब होता हैं तो पूरे  भारत देश में जश्न का माहौल बन जाता हैं...। ये जश्न किसी त्यौहार से कम नहीं होता..। कुछ लोग शायद मेरे इतना कहते ही समझ भी गए होंगे की मैं किसकी बात कर रहीं हूँ..। जो नहीं समझें उन को बता देतीं हूँ... मैं बात कर रहीं हूँ... भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच की...। 
जब जब ये दोनों टीमें क्रिकेट के मैदान पर आमने सामने होतीं हैं... पूरे देश में ऐसा माहौल होता हैं जैसे कोई त्यौहार हो...। ओर अगर बात वर्ल्ड कप की हो तो क्या ही कहने.. उस पर भी अगर ये मैच दिवाली जैसे सबसे बड़े त्यौहार पर हो रहा हो तो.... यकिनन हर भारतीय की दिल की धड़कन टीवी स्क्रीन पर ही टिक जाती हैं...। 
जैसा की आज यानि 23 अक्टूबर को हुआ भी...। एक एक गेंद पर धड़कने ऊपर नीचे हो रहीं थीं..। गनीमत ये रहीं की भारतीय टीम मैच जीत गई... लेकिन अगर कुछ ऊपर नीचे हो जाता ओर भारतीय टीम मैच हार जाती तो ये बात तो पक्की होतीं की दिवाली जैसे त्यौहार में क्रिकेट प्रेमी निरस तो जरूर हो जाते...। वो शायद उतने उल्लास से त्यौहार का आंनद नहीं उठाते... जितना की जीत के बाद उठाएंगे... हो सकता हैं अब कुछ ज्यादा ही उत्साह से मनाएं....। 
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला चाहे किसी भी देश में क्यूँ ना हो... इस खेल से प्रेम करने वाले ओर अपने देश के खिलाड़ियों की हौसला आफजाई करने के लिए वो हर जगह पहुँच जाते हैं..। 
ये सिर्फ एक खेल या एक मुकाबला नही... बल्कि हर भारतीय के लिए एक ऐसा लम्हा हैं जिसे वो बार बार जीतना चाहते हैं... बार बार उत्साह मनाना चाहते हैं...। 
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की ये लड़ाई यकीनन एक ऐसा त्यौहार हैं... जिसे हर जाति ,हर धर्म , हर क्षेत्र के लोग पूरे उत्साह से मनाते हैं...। 
गाँव हो, शहर हो, अमीर हो, गरीब हो, बच्चा हो या बुढ़ा हो.... इस खेल की हार जीत पर लोगों की खुशी और गम़ के मायने अलग ही हो जाते हैं...। 
उम्मीद करते हैं की ये त्यौहार... ये जश्न... हर बार हम ऐसे ही मनाएं...। 


(ये भाग कल का हैं जो नेटवर्क की वजह से पोस्ट नहीं हुआ था.) 

   22
9 Comments

Abeer

27-Oct-2022 10:16 PM

Behtarin 👌

Reply

Pratikhya Priyadarshini

27-Oct-2022 01:42 AM

Bahut khoob 💐👍

Reply

😂बात तो सही है आपकी। यह भी एक त्योहार ही है। काफी सटीक जिक्र! यह पढ़कर भी अच्छा लगा।

Reply